India Post Payment Bank Se Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में लोन लेना पहले के तुलना में बहुत आसान हो गया है | अगर आपको लोन की जरुरत है तो अब आपको किसी अन्य व्यक्ति से उधर लेने की जरुरत नहीं होगी | इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आप आसानी से घर बैठे लोन प्राप्त कर सकते है | यह सेवा उन लोगो के लिए बहुत लाभदायक है जिनके पास बैंक खाता नहीं है या जो पारंपरिक बैंको से लोन लेने में कठिनाई महसूस करते है | अगर आप भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक भारतीय नागरिक होने चाहिए |
- आपके पास आय का स्रोत होना चाहिए ताकि आप लोन के लिए योग्य माने जा सके |
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए |
- नौकरीपेशा और गैर – नौकरीपेशा दोनों प्रकार के आवेदक इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
- साथ ही यह सुनिश्चित करें की आपके पास लोन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज मौजूद है |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन कैसे लें ?
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट का होम पेज खुलने पर मेनू में कई ऑप्शन दिखाई देंगे |
- अब आपको Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर IPPB Customer या Non IPPB Customer में से किसी एक को चुनना होगा |
- अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में है तो आपको IPPB Customer का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको Doorstep Banking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Personal Loan के ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद पर्सनल लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपना नाम, पता, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरना होगा |
- सभी विवरण को भरने के बाद आपको कैप्चा कोड को डालकर फॉर्म को सबमिट करना होगा |
- इस प्रकार आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में लोन के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है | उसके बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का एक अधिकारी आपके संपर्क करेगा और आगे की प्रक्रिया बताएगा |
- जब आपका लोन अप्रूव हो जाएगा तो लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |